{"_id":"5af72ee14f1c1bd1408b4cfa","slug":"one-died-in-accident00","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत
basti
Updated Sat, 12 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते घरवाले।
- फोटो : amar ujala
कलवारी। क्षेत्र के लुम्बनी-दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की मौत जिला अस्पताल में हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी।
शनिवार की सुबह कलवारी मुस्तहकम निवासी 30 वर्षीय राकेश चौरसिया पुत्र सियाराम अपने छोटे भाई 25 वर्षीय नीलेश से साथ बाइक से नगर बाजार मोबिल लेने जा रहे थे। अभी दोनों भाई बेइली गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार की सीधी टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसा होते ही लोग मदद में दौड़े। डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिवार वालों को भी सूचना दी। इसके बाद लोगों के सहयोग से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बड़े भाई राकेश की मौत हो गई जबकि नीलेश की हालत में सुधार न देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां नीलेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है।