फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   old man dead in rampage

मारपीट में अधेड़ की मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
old man dead in rampage
मारपीट मंे मौत होने पर विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हर्रैया। थानाक्षेत्र के जमुनहा खुर्द गांव में दिव्यांग बच्चे को चिढाने की बात पर हुए झगड़े के बीच एक महिला ने 75 वर्षीय झिनकान नट के सिर में लाठी से प्रहार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गांव के पति-पत्नी पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जमुनहा गांव के झिनकान नट के घर के बगल में गांव के तमाम बच्चे खेल रहे थे। गांव के लोगों का कहना है कि झिनकान का एक बेटा शिव कुमार दिव्यांग है। कुछ बच्चे उसे चिढ़ा रहे थे। शोर काफी होने लगा तो झिनकान ने बच्चों को वहां से भगा दिया। बच्चे रोते हुए घर गए और माता-पिता से शिकायत की। इस पर प्रमोद मौर्य की पत्नी इंद्रावती लाठी लेकर पहुंची और झिनकान पर वार कर दिया। सिर में लाठी लगी,जिससे खून की धार बहने लगी। यह देख सभी सन्न रह गए। जब तक कि घायल को अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह के अनुसार जल्द हत्यारोपी दंपत्ति गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed