{"_id":"5727a18e4f1c1bc17b5cdbba","slug":"offered-thumb-to-god-shiv","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिवलिंग पर अंगूठा काटकर चढ़ा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवलिंग पर अंगूठा काटकर चढ़ा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि के भक्त
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर शिव मंदिर में सोमवार को भंडारे में पहुंचे 20 वर्षीय युवक ने अचानक अंगूठा काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। यह देख मंदिर में जुटे लोग भौचक रह गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह मंदिर परिसर से निकल गया। अंगूठा चढ़ाने वाले शिवभक्त की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।
बताया जा रहा कि हर्रैया क्षेत्र के कोदई सिकरी गांव का कृष्ण कुमार प्रजापति पुत्र राममनोहर तिलकपुर स्थित शिवमंदिर में भंडारे में शामिल होने के लिए सोमवार को पहुंचा। दोपहर बाद अचानक वह शिवलिंग के पास मंत्रोच्चार करते हुए हाथ का अंगूठा काट शिवलिंग पर चढ़ा दिया। खून भी उसने शिवलिंग पर चढ़ाया।
घर के लोगों का कहना है कि वह शंकर भगवान का पुजारी है। पूजा पाठ के चक्कर में उसने यह कृत्य किया होगा। घर के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक नगर केडी सिंह ने बताया कि पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं है।