फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NVS current school student killed

नवोदय विद्यालय में करंट से छात्र की मौत

Wed, 24 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 24 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 NVS current school student killed
जवाहर नवोदय विद्यालय रूधौली मे बच्चे की मौत होने पर विलाप करती मां।
जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में आठवीं के छात्र सोनू गौतम की बुधवार दोपहर करंट से मौत हो गई। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि जन्माष्टमी की तैयारी के लिए हॉल की सफाई के दौरान छात्र करंट की चपेट में आ गया। सोनू के घर वालों ने विद्यालय की अंदरूनी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए साजिश का अंदेशा जताया है। एडीएम और एसडीएम ने स्कूल पहुंचकर फौरी जांच में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


जान गंवाने वाला सोनू हर्रैया ब्लाक के मदनपुरा सुकरौली गांव के सुखई का बेटा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारी में हॉल के फर्श की धुलाई करते विद्यार्थियों में शामिल सोनू को एकाएक गिरकर छटपटाते देखा। हाउस मास्टर विजय प्रकाश ने इसकी वजह करंट फैलना बताया और कहा कि उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही बच्चे के पिता सुखई और मां अनारा देवी गांव के और लोगों के साथ सीएचसी पहुंचे। रोते-बिलखते परिवार के लोगों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोनू की मौत के पीछे साजिश का शक जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि विद्यालय पहुंचे एडीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम मनोज कुमार पांडेय अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed