फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   no excuse of pretending notice

अब नोटिस न मिलने का बहाना नहीं 

Tue, 28 Mar 2017 11:26 PM IST
basti
basti Updated Tue, 28 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

पहली अप्रैल से व्यापारकर विभाग रजिस्टर्ड कारोबारियों को ऑनलाइन नोटिस भेजने की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। नई व्यवस्था से व्यापारियों को कारोबार से संबधित नोटिस मोबाइल और ईमेल के जरिए भेजा जाएगा। इस व्यवस्था को विधिक मान्यता दी भी दी गई।

असिस्टेंट कमिश्नर व्यापारकर आलोक तिवारी ने बताया कि अब कोई कारोबारी इस बात की चुनौती नहीं दे सकता कि उसे नोटिस नहीं मिला और विभाग ने एकतरफा निर्णय कर लिया। नई व्यवस्था के तहत लिए गए निर्णय को किसी भी न्यायालय में चुनौती भी नहीं दी जा सकती है। बताया कि अगर कोई कारोबारी प्रचलित मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी विभाग में फीड नहीं कराया है, तो 31 मार्च से पहले करा लें। अन्यथा उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारकर विभाग ने नोटिस भेजने की उस पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है, जिसमें विभाग को कोई कर्मचारी कारोबारी को खुद नोटिस प्राप्त कराने जाता था, कई बार तो नोटिस ही समय से नहीं मिलता था और विभाग एकतरफा निर्णय ले लेता था। इसके बाद में कारोबारी न्यायालय से इस बात का राहत ले लेता था कि उसे नोटिस ही नहीं मिला। इसे लेकर विभाग को कई बार कोर्ट का सामना भी करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इलेक्ट्रॉनिकली नोटिस भेजने का सहारा लिया। सहायक आयुक्त ने बताया कि अब किसी भी व्यापारी को ऑनलाइन होना ही होगा। उसे मोबाइल और ईमेल को बराबर चेक करते रहना होगा। इसलिए आवश्यक है कि व्यापारी उसी मोबाइल और ईमेल को उपलब्ध कराए, जिसे वह प्रयोग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed