फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder in basti

48 घंटे से लापता मैकेनिक की हत्या

Thu, 18 May 2017 11:12 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
murder in basti
पुरानी बस्ती थाना के मिश्रौलिया के जगदीश की शव मिलने पर जिला अस्पताल मे पहुचे परिजन।
कोतवाली थानाक्षेत्र के पचपेड़िया मार्ग पर देसी शराब के ठेके के पीछे बृहस्पतिवार को खून से लथपथ मैकेनिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया था। घर वालों के मुताबिक जगदीश घर से 48 घंटे से लापता थे। एसपी संकल्प शर्मा व एएसपी रोहित मिश्र ने घटनास्थल का  मुआयना किया। परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।   
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट भटोलवा निवासी जगदीश पचपेड़िया मार्ग पर बाइक रिपेयरिंग का काम करते थे। पिता राम उजागिर दास घर से थोड़ी दूर स्थित एक मंदिर के पुजारी थे। बाद में जगदीश उस मंदिर पर अकेले रहने लगे। जबकि पुस्तैनी मकान पर मां सीता देवी, पत्नी शीला तीन बच्चों शनि (10), राधा (8) और अंकित (5) को लेकर रहती थी। जगदीश के शराब पीने की लत से परिवार के लोग परेशान रहते थे। सुबह ठेके से थोड़ी दूरी पर लाश देखकर लोगों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर सीओ सिटी पवन गौतम, कोतवाल कपिलमुनि सिंह, पुरानी बस्ती एसओ सुधीर सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा की। आशंका है कि बुधवार रात जगदीश के साथ कुछ लोगों ने शराब पीया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed