{"_id":"58065c714f1c1b1030702905","slug":"moving-vehicle-fire-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी में लगी आग, जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती गाड़ी में लगी आग, जलकर राख
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
गनेशपुर रोड पर वनविहार के पास स्कार्पियो जलकर हुई राख।
शहर से सटे वन विहार केंद्र के पास सोमवार की देर रात गनेशपुर की ओर से आ रही लग्जरी गाड़ी अचानक धू धू कर सड़क पर ही जलने लगी। हालांकि गाड़ी में बैठे लोग गाड़ी के आग तेज होने से पहले नीचे उतर गए थे। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई, मगर गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
बस्ती शहर के विशुनपुरवा मुहल्ले में रहने वाले मो. इमरान सोमवार की देर रात अपने गांव गोंडा जिले के लक्ष्मीनगर से दो अन्य लोगों के साथ गाड़ी से आ रहे थे। वह शहर में पहुंचने वाले ही थे कि बस्ती गनेशपुर मार्ग पर वन विहार केंद्र के निकट गाड़ी के अंदर अचानक धुआं भरने लगा। खुद गाड़ी चला रहे इमरान ने वन विहार केंद्र की पुलिया के पास गाड़ी रोककर सभी को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। बोनट खोलकर देखा तो उसमें भी धुंआ भरा था। गाड़ी छोड़ सभी दूर हो गए। इमरान ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इमरान ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे देर से पहुंची, रात अधिक होने के कारण अन्य किसी की मदद भी नहीं मिली।