{"_id":"56eaf9964f1c1b58278b47b0","slug":"molastation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से रेप, आरोपी को पुलिस ने छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से रेप, आरोपी को पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
दस वर्षीय बालिका से दुराचार और आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे छोड़ देने से नाराज लोगों ने लालगंज कस्बे की मुख्य सड़क पर पाकड़डाड़ के पास जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बृहस्पतिवार देर शाम लालगंज थाना क्षेत्र में दस वर्षीय बालिका से दुराचार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया। इससे नाराज लोगों ने लालगंज कस्बे की मुख्य सड़क पर पाकड़डाड़ के पास जाम लगा दिया। देर रात 11ः30 बजे तक भी लोग जाम लगाए हुए थे। हालांकि पुलिस इन सभी घटनाक्रमों से इन्कार कर रही है।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब बालिका जरूरी काम से अपने घर से बाहर गई थी। रास्ते में एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की। विरोध करने पर उसने बालिका को धमकी दी। डरी-सहमी बालिका किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। घर वालों ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। पहले तो पुलिस ने घ्ारवालों को डांट कर भ्ागा दिया।
लेकिन कुछ देर बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने लाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। पुलिस की कार्य प्रणाली से गुस्साए बालिका के घर वालों के साथ अन्य लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कस्बे की मुख्य सड़क पर पाकड़डाड़ के पास जाम लगा दिया। जाम से आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस संबंध में लालगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।