फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miss behaved to lady employee

निर्माण रोका, महिला कर्मी से अभद्रता की

Wed, 08 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
miss behaved to lady employee
भीड़ ने की धुनाई - फोटो : ANI
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के देवारा गंगबरार गांव की महिला रोजगार सेवक ने कुछ लोगों पर चक निर्माण के दौरान कार्य रोकने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दुबौलिया पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के पारा गांव की रहने वाली रोजगार सेवक नीमा सिंह ने कहा है कि देवारा गंगबरार गांव में वह चक मार्ग का निर्माण करा रही थीं कि इसी बीच कुछ लोगों ने कार्य को रोकते हुए उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने देवारा गंगबरार गांव के रामप्रकाश पुत्र राजबली, रामसूरत पुत्र बिलगू, पराग पुत्र दुलारे, राजेन्द्र पुत्र रामअवध और गौरा गांव के विजय पाल पुत्र रामनरायन के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना एसआई दयाराम यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed