फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   measurement not completed

नहीं हो सकी कड़र मंदिर की पैमाइश

Thu, 31 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
measurement not completed
मौके पर एडीएम राकेश कुमार सिंह और एसडीएम राम प्रकाश ने लाेगों से बात-चीत की। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। कड़र शिव मंदिर और कब्रिस्तान की विवादित जमीन की पैमाइश बृहस्पतिवार को भी नहीं हो सकी। पैमाइश करने गई टीम को एक राय न होने के कारण वापस लौटना पड़ा। इसके पहले भी दो बार विवादित भूमि की पैमाइश की कोशिश विफल हो चुकी है। 
विज्ञापन


एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार को जमीन की पैमाइश फिर से शुरू की जाएगी। बताया कि इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जमीन की पैमाइश का मामला बार बार टलने के कारण क्षेत्र के लोग नाराज हैं। कहते हैं कि तिथि निर्धारित होने के बाद भी पैमाइश न होने से दोनों पक्ष के लोग नाराज है।
विज्ञापन


कड़र शिव मंदिर और कब्रिस्तान की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मामले में जमीन की पैमाइश कर समस्या का समाधान करने का आदेश दे चुका है। इसके लिए पूर्व में दो बार सिविल जज सीनियर डिविजन के आदेश पर पैमाइश का आदेश अदालत अमीन को दिया जा चुका है। मगर दोनों बार पैमाइश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश 31 को होनी थी। जोकि पूरी नहीं हो सकी। अब जमीन की पैमाइश की तिथि पहली अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed