फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lit fire in wheat crop

आग ने मचाई तबाही, 34 बीघा गेहूं जला

Thu, 07 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
lit fire in wheat crop
पैकोलिया बरूआर में गेहू के खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पैकोलिया अाआैऔर परशुरामपुर थाना क्षेत्रों में बुधवार को लगी आग से खेत में तैयार खड़ी 34 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा चार झोपड़ियां, पशुओं को रखने की की तीन घारी भी जल गई। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पैकोलिया बरुआर गांव के सिवान में दिन में तीन बजे के करीब आग लग गई। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते गेहूं की फसल धू धू कर जलने लगी।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर पहुंच गए। सूचना के बाद पैकोलिया थाने के एसओ सलीमुजफ्फर भी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझती तकरीबन 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। जिनकी फसल जली है, उनमें मंजू यादव, तुलसीराम, गुनई, शंकर यादव, रामभवन, श्याम नरायन, लूटुर यादव, राजेंद्र यादव, विजय पाल, मेवालाल, जयंत्री सिंह, बुद्धिसागर सिंह, सरजू सिंह, पथरू, परदेशी, सरिता देवी, रामदेव यादव, रामकुमार, मझिला, शिवलाल शामिल हैं।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नागपुर कुंवर गांव में बुधवार को दिन में करीब डेढ़ बजे बाबूराम के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। हवा तेज होने के चलते जल्द ही आग ने रामलौट, रामकुमार और रामबली की रिहायशी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रखे कपड़े, चारपाई, खाने पीने का सामान आदि जलकर राख हो गया। रामलौट के घर में रखी एक बाइक भी जल गई। रामबली, रामबरन, रामनिहोर की घारी भी जल गई। रामलौट तथा हनुमान दो दो बीघे गेहूं की फसल भी जल गई, गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो रिहायशी झोपड़ियां जलींः महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव के दो लोगों की रिहायशी झोपड़िया जल गई। इस दौरान उनमें रखा जरूरत का सारा समान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिनकी रिहायशी झोपड़िया जलीं है उनमें सत्यदेव और उदयभान शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed