फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lit fire in exise duty copy

केंद्र के फैसले की प्रतियां जलाईं

Wed, 06 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
lit fire in exise duty copy
युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में एक्साइज टैक्स की प्रतियां जलाई गईं। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। पिछले एक माह से भी अधिक खिंच रही सराफा कारोबारियों की हड़ताल में कांग्रेस के लोग भी कूद पड़े हैं। आंदोलित स्वर्णकारों की मांगे न माने जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले की प्रतियां जलाईं। मंगलवार को सिविल लाइंस चौराहे पर स्वर्णकारों की बंद दुकानों के सामने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए।
विज्ञापन


यहां पर कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में परस्पर संवाद का अभाव है। लंबा चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से सकारात्मक वार्ता की पहल तक न करना हठवादिता का परिचायक है। कहा कि मोदी सरकार लगातार देश की जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही है। एक माह के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाकर सरकार जनता के साथ छल कर रही है।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद बंद नहीं होना चाहिए। वित्त मंत्री जेटली हठवादिता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की डा. मनमोहन सिंह सरकार ने स्वर्णकारों के हित में निर्णय वापस ले लिया था। भाजपा सरकार को भी उसी प्रकार तत्काल अपना निर्णय वापस ले लेना चाहिए। कहा कि आज स्वर्णकार ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ का नारा लगाने को मजबूर हैं। मांग की कि स्वर्णकारोें की मांगों को तत्काल मान लिया जाए, जिससे इस उद्योग के साथ जुड़े गरीब कामगारों की जीविका पर प्रभाव न पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक्साइज ड्यूटी के साथ ही केंद्र सरकार के फैसलों की प्रतियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग के हवाले किया। इस मौक पर ऋषि कुमार, विशाल सोनी, रवि कुमार वर्मा, कार्तिक सोनी, दिग्विजय सिंह ‘ऋषभ’, रत्नेश सिंह, अर्जित गुप्ता, विक्रम चौहान, मनीष कन्नौजिया, गोपाल सोनी, विशाल यादव, मनीष कन्नौजिया, सूरज गुप्ता, करन चौहान, पिंटू चौधरी, अरशद, सूरज सोनकर, गिरीश चौधरी, सन्नी भरद्वाज, लवकुश गुप्ता, रिंकू चौधरी के साथ स्वर्ण व्यापारी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed