फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lady and her two daughters found dead

महिला और दो बेटियों की लाश तालाब में मिली

Sun, 27 Dec 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के राजेडीहा गांव में शुक्रवार रात ढाई बजे गांव
विज्ञापन
से सटे तालाब में मां और दो मासूम बेटियों की लाश मिलने से पूरा गांव सकते में आ गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या तीनों की मौत पानी में डूबने से हुई प्रतीत हो रही है।

राजेडीहा गांव की 30 वर्षीय रीता पत्नी रामहरीश चौधरी अपनी सात वर्षीय बेटी गरिमा और चार माह की आस्था के साथ शुक्रवार रात घर से गायब हो गईं। तीनों को उनके बिस्तर पर न देख रीता की सास लालपति और ननद कंचन शोर मचाने लगीं।

शोरगुल सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए और आसपास उनकी तलाश की। जब लोग गांव के पास स्थित तालाब पर पहुंचे तो वहां रीता की चप्पलें और शाल देख लोगों को शक हुआ। गांव के कुछ लोग तालाब में उतर गए। इस बीच जाल भी मंगा लिया गया। रात करीब ढाई बजे रीता और बड़ी बेटी गरिमा के शव तालाब से मिल गए।

चार माह की मासूम आस्था का शव शनिवार सुबह तालाब में उतराता मिला। सीओ रुधौली एसएन सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है। उनके शरीर पर खरोंच के कोई निशान नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। रीता का पति रायपुर में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घर पर केवल बीमार सास और छोटी ननद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed