फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   labourer were not provided work

पांच ब्लॉकों में नहीं मिला मजदूरों को काम 

Fri, 13 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
labourer were not provided work
मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी कार्ड बनाया जाएगा जबकि 170 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाएगी।
बस्ती। सारी कोशिशों के बावजूद जिले में मनरेगा में सुधार नहीं हो रहा है। जिले के 636 ग्राम पंचायत के हजारों मजदूर हैं, जिन्हें अप्रैल में एक दिन भी काम नहीं मिला। जिसके चलते मजदूर के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों को काम न मिलने और प्रदेश स्तर पर जिले की खराब प्रगति के लिए खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके लिए सीडीओ सोबरन सिंह ने सभी बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


मजदूरों को गांव से पलायन को रोकने के लिए गांव में ही रोजगार देने की बनाई मनरेगा की स्थित जिले में दयनीय है। इस योजना के संचालन में बीडीओ कोई रुचि   नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते सरकार की मंशा तो धूमिल हो ही रही है, साथ ही मजदूर गांव से बड़े शहरों की ओर पलायन करने     लगे हैं। नियमानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रति दिन कमसे कम मनरेगा के दो कार्य होने चाहिए, ताकि मजदूरों को काम मिलता रहे। 
विज्ञापन


सीडीओ द्वारा इस मामले में जो पत्र लिखे गए हैं, उससे पता चलता है कि बीडीओ भुगतान और कार्य दोनों करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। सीडीओ ने बताया कि अप्रैल में बहादुरपुर, कुदरहा, परशुरामपुर, रामनगर और साउंघाट ब्लॉक के बीडीओ ने एक भी कार्य नहीं कराया और न एक भी मजदूर को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया। इसी तरह अन्य ब्लॉकों की प्रगति भी दयनीय है। जिले में कुल 12 फीसदी ही कार्य हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed