थाना क्षेत्र के रामजानकी तिराहे के पास हाइवे पार कर रहे बाइक सवार को नीली बत्ती वाले एक लक्जरी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दूसरे लेन पर चल रहे कावड़ियों ने हादसे के बाद नीली बत्ती वाले वाहन को रोकना चाहा, मगर चालक ने तेज गति से गाड़ी चला भाग निकला। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मानते हुए नेशनह हाइवे को जाम कर दिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के समौड़ा गांव निवासी सतीश शुक्ला पुत्र लालमन शुक्ला गांव की ही दीपिका के साथ बाइक से बभनान जा रहे थे। दिन में डेढ़ बजे के करीब वह छावनी के रामजानकी तिराहे के पास हाइवे पार कर रहे थे कि फैजाबाद की तरफ जा रही नीली बत्ती लगी एक लक्जरी गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के भाग रही गाड़ी को कांवड़ियों ने रोकना चाहा, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का हवाला देते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से काफी मान मनौव्वल के बाद कांवड़िए माने। हाइवे पर तकरीबन एक घंटे जाम लगा रहा, इससे लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।