फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jail had also gone on the charge of murdering wife Ram Suresh

पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका था राम सुरेश

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jail had also gone on the charge of murdering wife Ram Suresh
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका था राम सुरेश - फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)/गोंडा। एकतरफा प्यार में प्रेमी ने खुद और लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों को बचाने के चक्कर में लड़की की मां भी झुलस गई। तीनों की मौत हो गई। लड़की के पिता और भाई दिल्ली में रहते हैं। उसके चचेरे भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है जो पत्नी की हत्या में जेल में बंद था। कुछ माह पहले ही जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन


छपिया के मझरेटी गांव में रविवार की सुबह गुलाबा देवी घर के बाहर काम कर रही थीं। वह अचानक शोर मचाती हुई अंदर भागीं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। गुलाबा देवी ने बताया कि बस्ती के हसीनाबाद के पैकोलिया के 25 वर्षीय राम सुरेश ने जबरन उनके घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया है। उनकी 22 वर्षीया बेटी अंजू देवी भी अंदर है। इसी बीच उसने पेट्रोल डालकर खुद और अंजू को आग लगा ली। धुआं निकलता देख लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। बेटी को बचाने मां दौड़ीं तो वह भी आग की चपेट में आ गईं। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने राम सुरेश को छपिया भिजवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि गुलाबा और अंजू को सीएचसी गौर ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया गया। बस्ती से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, सीओ मनकापुर एसके रवि मौके पर पहुंचे और गांव वालों से जानकारी ली। उधर,बताया जा रहा है कि कस्बे से सटे छपिया थाने के मझरेटी में रविवार को एकतरफा प्रेम में युवती के साथ खुद को आग के हवाले करने वाला राम सुरेश पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में था। जो कुछ दिन पहले ही छूटा था। चर्चा है कि जब से वह जेल से छूट कर आया तभी से दूसरी शादी करने का दबाव बना रहा था। बार-बार वह युवती के घर जा रहा था। असफल होने पर ऐसा कदम उठाया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के प्रेमी राम सुरेश गुप्ता की शादी पांच मार्च 2017 को सोनहा थाना क्षेत्र के करीम नगर गांव में हुई थी। आरोप है कि विवाह के महज नौ महीने बाद ही 31 दिसंबर 2018 को अपनी पत्नी रीता का गला घोट कर हत्या कर दी। ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पैकोलिया थाने में उसके खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी वह इस मामले में जमानत पर  कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था। एक बार फिर विवाह कर परिवार बसाना चाह रहा था। लेकिन इस बार रिश्ते में बहन लगने वाली युवती से एकतरफा प्यार करने लगा। जिसके इस कदम ने सिर्फ मिट्टी में मिला दिया बल्कि युवती सहित उसकी मां की भी जीवन लीला समाप्त कर दी।युवती के चचेरे भाई चन्दन गुप्ता ने रविवार को शाम छपिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राम सुरेश उनके चाचा की लड़की अंजू से शादी करने के लिए आए दिन धमकी देता रहता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed