{"_id":"57d99add4f1c1b912cd492d8","slug":"inflammatory-cast-photo-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर डाली भड़काऊ तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर डाली भड़काऊ तस्वीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में दो धुर विरोधी दल के प्रमुखों की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। कंप्यूटर से फोटो मिक्सिंग करकेे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की तस्वीर से छेड़छाड़ करके ऐसी शक्ल दी गई, ताकि दोनों दलों के समर्थक उत्तेजित हो जाएं। फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।
वाल्टरगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि 11 सितंबर शाम छह बजे उसने अपना फेसबुक एकाउंट खोला तो उसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो नजर आई। यह फोटो सुनील कुमार पांडेय ‘चीकू’ नाम से बने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई थी। एसपी कृपाशंकर सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।