{"_id":"5c12a17a42c7925ccd537f03","slug":"inaccident-an-old-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कार्पियो गड्ढे में गिरी, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू स्कार्पियो गड्ढे में गिरी, बुजुर्ग की मौत
basti
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी स्कार्पियो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में गंभीर घायल बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
दुर्घटना बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे हुई। स्कार्पियो सवार लोग बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के ईटईरामपुर खास के हैं। बृहस्पतिवार सुबह 70 वर्षीय मोहम्मद नायूब खां अपनी पत्नी आफरीन के साथ दवा कराने बस्ती शहर जा रहे थे। दिन में करीब सवा 11 बजे नरखोरिया पड़ाव पर पहुंचे ही थे कि ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। चालक शेरशाह ने बताया कि हादसे में मोहम्मद नायूब को गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। स्कार्पियो में चालक समेत तीन लोग थे, जिसमें पत्नी आफरीन और चालक शेरशाह सुरक्षित हैं। आनन-फानन बुजुर्ग को निजी वाहन से सिद्धार्थनगर के बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी पाते ही मौके पर असनहरा पुलिस पहुंच गई। एसआई रणविजय ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस मंगाई गई थी लेकिन साथ के लोग निजी वाहन से बेंवा सीएचसी ले गए। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। स्कार्पियो घटनास्थल पर है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।