फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in the accident One killed, three injured

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 29 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 29 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 in the accident One killed, three injured
मृत
महुली व डुमरियागंज रोड पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बनकटी संवाददाता के अनुसार लालगंज थाना के बस्ती-महुली मार्ग पर मथौली के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई। बनकटी के तरफ से जा रहे बाइक सवार 25 वर्षीय बिट्टू पटेल  निवासी नौनापार फुलवरिया, थाना भटनी, देवरिया बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया। जहां डॉक्टर धर्मेद्र चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर  को कब्जे में लिया मगर चालक फरार हो गया। पाकेट में रखे पराग डेरी संघ की पर्ची पर लिखे नंबर पर फोन करने के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। गांव के लोगों ने बताया कि डेरी मैन थे। रात्रि ड्यूटी करके वापस आते समय हादसा हुआ। सहकारी दुग्ध संघ के मार्केटिंग इंचार्ज दिनेश सिंह विसेन की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने कार्यवाही व पंचनामा कर कर शव को पीएम के  लिए भेज दिया ।
विज्ञापन


वाल्टरगंज संवाददाता के अनुसार मनौरी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार पति-पत्नी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। संतकबीरनगर के मगहर थाने के भुजैनी निवासी 32 वर्षीय इंद्रेश बाइक पर पत्नी अनीता व लता निवासी बनकटा थाना कोतवाली को बैठाकर कहीं जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई। इनमें एक का दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया। प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा व ट्रक को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed