फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in suspicous circustances one dead

संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत

Fri, 10 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
in suspicous circustances one dead
गौर थाना के धनघटी गांव में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
टिनिच। गौर  थाना क्षेत्र के धनघटी गांव में गुरूवार की सुबह एक  व्यक्ति का का शव मकान के छत की कुंडी से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


धनघटी गांव के 45 वर्षीय रामउजागिर पुत्र सालिकराम अपनी पत्नी चन्द्रावती  के साथ  गांव के दक्षिण स्थित मकान में पिछले 15 बर्षो से रहते थे। वुधवार  की शाम पति पत्नी रोजाना की तरह खाना खा कर घर के बाहर सो गए। सुबह पत्नी चंद्रावती जब  जगीं तो देखा कि उनके पति बिस्तर पर नहीं है। वह घर के अन्दर पहुंची तो उनकी आंखे फटी रह गई। अंदर मकान के छत की कुंडी से उनके पति की लाश लटक रही थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना टिनिच पुलिस चौकी और गौर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंडी से नीचे उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों के अनुसार सालिकराम की बड़ी बेटी पूनम की शादी हो चुकी है। जबकि तीन अन्य बच्चे अपने ननिहाल वाल्टरगंज थाना के बहेरिया गांव में रहते है। एसओ गौर एपी सिंह ने बताया कि शव की स्थिति देखने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed