{"_id":"5766deb54f1c1b686611bab6","slug":"in-accident-son-died-mother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला
basti
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ramesh mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर के श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के सामने बेकाबू बस की ठोकर से बाइक सवार मां-बेटे गिर पड़े। मां की गोद से नौ महीने का बेटा छिटक कर बस के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार दिन में करीब ढाई बजे की है।
दुबौलिया थानाक्षेत्र के हरिवंशपुर बुजुर्ग निवासी हसरत अली दिल्ली रहते हैं। उनकी 25 वर्षीया पत्नी तरन्नुम फातिमा अपने बहनोई मो. नईम निवासी परशुरामपुर की बाइक पर बैठकर रविवार को अपने पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तरन्नुम अपनी गोद में नौ माह के बेटे मो.अनीस को लेकर बैठी थीं। जैसे ही वह लोग रोडवेज तिराहे से आगे बढ़कर पांडेय स्कूल के सामने पहुंचे,तभी पीछे से प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर ज्यादा तेज नहीं थी, बावजूद इसके बाइक लेकर नईम गिर गए। तरन्नुम की गोद से अनीस बस के पिछले पहिए के नीचे जा पहुंचा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक बस लेकर फरार हो गया।