फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Her murder, rape fears

युवती की हत्या, रेप की आशंका

Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Her murder, rape fears
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के डमरूजंगल के पास युवती का शव मिलने पर लगी लोगो की भीड़।
गनेशपुर चौकी क्षेत्र के सिकटा के पास स्थित डमरुआ जंगल में करीब 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के चेहरे के बाएं हिस्से पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था जिससे आधा हिस्सा विकृत हो गया। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। जींस-टॉप और स्वेटर पहनी युवती के शव के पास एक लॉकेट मिला है, जिस पर भगवान बुद्ध की आकृति बनी बताई जा रही है। वह लाकेट मारने वाले का है या मृतका का, यह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


बॉडी की हालत देखकर रेप की आशंका जताई गई है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। प्रभारी एसपी रोहित मिश्र, सीओ एसएन सिंह के अलावा मुकामी थाने के एसओ रामआशीष यादव और पुरानी बस्ती एसओ सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक यूनिट के संजय सिंह भी टीम  के साथ मौके पर पहुंचे और मौजूद कई साक्ष्य सुरक्षित किया। 
विज्ञापन


वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार गनेशपुर चौकी के अन्तर्गत डमरुआ जंगल में शव देखकर ग्रामीणों ने सौ नंबर पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस व आसपास गांव के लोग जुट गए। शव की हालत देख लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। लेकिन पुख्ता तौर पर यह नहीं स्पष्ट हो सका कि उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई होगी। शव के पास शराब व पानी की बोतल और प्लास्टिक का एक गिलास मिला। पुलिस के अनुसार जिस जगह शव मिला है वहां से कुछ दूरी पर काफी खून गिरा था। वहां से शव घसीटकर झाड़ी में छिपा दिया गया था। प्रभारी एसपी ने बताया कि आबादी से काफी दूर जंगल में कोई अनायास नहीं जा सकता है। इसलिए हत्या करने वाला युवती का परिचित रहा होगा। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed