फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Happiness crackers were burnt happiness

खुशी के पटाखे से जल गईं खुशियां

Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Happiness crackers were burnt happiness
अाग बुझाने के ‌ल‌िए पानी लेते लाेग। - फोटो : अमर उजाला
तुर्कीपुर गांव में खुशी के मौके पर छूटे पटाखों ने गांववालों की खुशियां जला डालीं।
विज्ञापन


आग में फंसकर दो बच्चियां जिंदा जलने और एक युवक गंभीर रूप से झुलसने से पूरे गांव में मातम छा गया। आग ने मायके में चचेरी बहन की शादी में व्यस्त मिश्री उर्फ सीमा की गोद उजाड़ डाली। हादसे के बाद वह रह-रहकर बेहोश हो जा रही है। 


सीमा की शादी गौर थाना के रामापुर गांव में सुनील से आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह डेढ़ माह पहले मायके में मां माया देवी (60)की मौत के बाद घर पर भाइयों की देखभाल करने आई थी। सीमा रो-रोकर अपनों से यही पूछ रही है कि परदेस से लौटने के बाद वह पति को क्या जवाब देगी। पति से दूर रहते हुए यही बच्चियां उसके जीने का सहारा थीं। लेकिन खुशियों के ‘शोर’ ने उसे पूरे जीवन भर का शोक दे दिया। 
विज्ञापन



गुरुवार को चाचा राम लखन के लड़की की शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सीमा के पिता रामराज व राम लखन दोनों भाइयों का घर सटे ही है। जब सीमा शादी समारोह में व्यस्त थी। उसी बीच बच्चियां घर जाकर सो गई। इससे आग लगने के समय मासूमों का पता नहीं चला। जब आग की चपेट में आकर बच्चियों ने चीखना शुरू किया तब लोग जान पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के धर्मेन्द्र कुमार पहले टीनशेड हटाकर दोनों मासूमों को बाहर निकाला। उसके बाद अपनी भैंस को बचाते वक्त धर्मेन्द्र भी झुलस गए। खुशी के इजहार में हुई आतिशबाजी ने पूरे गांव का माहौल गमगीन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed