फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl in fire

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी झुलसी

Thu, 18 May 2017 11:14 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खरहरा शुक्ल गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गए। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया। अस्पताल में मजिस्ट्रेट को भी कलम बंद बयान दी है। शाम को सीओ सिटी पवन गौतम भी उसके घर पहुंचे और आसपास लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों का कहना है कि छोटी सी बात पर पिता ने डांट दिया था, जिससे गुस्सा होकर लड़की ने मिट्टी तेल डालकर खुद ही आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने लगी तो उसने शोर मचाया। तब घर व आसपास के लोग पहुंचे और उसे लेकर सल्टौआ सीएचसी गए। एसओ संजय शुक्ल ने बताया कि किशोरी अपने पिता व चाचा पर जलाने का आरोप लगा रही है। उसके साथ मां और ननिहाल के लोग इलाज करा रहे हैं। मजिस्ट्रेट को भी उसने बयान दिया है। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। सीओ सिटी का कहना है कि का कलम बंद बयान हुआ है। उसका नियमानुसार अवलोकन करने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed