फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on 21 gangsters of three gangs

तीन गिरोहों के 21 गुर्गों पर गैंगेस्टर

Tue, 25 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 25 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में पुलिस ने 21 सदस्यीय तीन गैंगों पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब बनाने व उसकी सप्लाई करने के अलावा ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात बावरिया के किसाने गैंग शामिल हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं।            
विज्ञापन


नकली शराब बनाने और सप्लाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जायसवाल गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिनमें राजकुमार जायसवाल निवासी केवालपुर कला थाना चौक महराजगंज के अलावा विजय कुमार उर्फ टोनी कप्तागनंज, महेन्द्र चौधरी राजाजोत कप्तानगंज, वाहन चालक मुनील मौर्य निवासी गोयरी थाना नगर के अलावा इकबाल हुसैन सियरापार, चन्द्रशेखर वर्मा मटिहनिया, मुबारक कोठीभार महराजगंज और रोहित मिश्रकारी टोला थाना कोठीभार महराजगंज शामिल थे। इसी तरह बीते छह फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक के पास से स्वॉट टीम ने जायसवाल गैंग के छह गुर्गों को पकड़ा था। भारी मात्रा में शराब बरामद करने के अलावा इसे बनाने के उपकरण भी मिले थे। इनमें गोरखपुर के राजघाट बर्फखाना निवासी अर्जुन, संतोष जायसवाल, बलराम चौधरी, छोटू निषाद, छोटू उर्फ राजकुमार, बबलू उर्फ त्रिभुवन शामिल रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा बीते जनवरी माह में हर्रैया पुलिस ने स्वॉट टीम के सहयोग से बावरिया गैंग के सदस्यों को पकड़ने का दावा किया था। जो रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा डालकर साइकिल का पंप, झूमर, गुब्बारे आदि बेचने के बहाने मकानों व दुकानों को चिह्नित करके चोरी करते थे। इनकी राह में कोई रोड़ा बने तो उसकी हत्या करते नहीं हिचकते थे। इनके कब्जे से एक लाख रुपये कीमत की चांदी, सोने के जेवरात व नकदी के अलावा तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, सेंध  लगाने व शटर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए थे। इस गैंग में किशन उर्फ किसाने निगोही शाहजहांपुर, अमर सिंह उर्फ औवा, बृजपाल, गंगाराम, कलुआ, कैलाश, गंगाराम उर्फ गंगू शाहजहांपुर शामिल हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed