{"_id":"58ff8ecc4f1c1b9928c0d455","slug":"gangster-on-21-gangsters-of-three-gangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गिरोहों के 21 गुर्गों पर गैंगेस्टर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन गिरोहों के 21 गुर्गों पर गैंगेस्टर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में पुलिस ने 21 सदस्यीय तीन गैंगों पर यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब बनाने व उसकी सप्लाई करने के अलावा ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात बावरिया के किसाने गैंग शामिल हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं।
नकली शराब बनाने और सप्लाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जायसवाल गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिनमें राजकुमार जायसवाल निवासी केवालपुर कला थाना चौक महराजगंज के अलावा विजय कुमार उर्फ टोनी कप्तागनंज, महेन्द्र चौधरी राजाजोत कप्तानगंज, वाहन चालक मुनील मौर्य निवासी गोयरी थाना नगर के अलावा इकबाल हुसैन सियरापार, चन्द्रशेखर वर्मा मटिहनिया, मुबारक कोठीभार महराजगंज और रोहित मिश्रकारी टोला थाना कोठीभार महराजगंज शामिल थे। इसी तरह बीते छह फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक के पास से स्वॉट टीम ने जायसवाल गैंग के छह गुर्गों को पकड़ा था। भारी मात्रा में शराब बरामद करने के अलावा इसे बनाने के उपकरण भी मिले थे। इनमें गोरखपुर के राजघाट बर्फखाना निवासी अर्जुन, संतोष जायसवाल, बलराम चौधरी, छोटू निषाद, छोटू उर्फ राजकुमार, बबलू उर्फ त्रिभुवन शामिल रहे।
इसके अलावा बीते जनवरी माह में हर्रैया पुलिस ने स्वॉट टीम के सहयोग से बावरिया गैंग के सदस्यों को पकड़ने का दावा किया था। जो रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा डालकर साइकिल का पंप, झूमर, गुब्बारे आदि बेचने के बहाने मकानों व दुकानों को चिह्नित करके चोरी करते थे। इनकी राह में कोई रोड़ा बने तो उसकी हत्या करते नहीं हिचकते थे। इनके कब्जे से एक लाख रुपये कीमत की चांदी, सोने के जेवरात व नकदी के अलावा तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, सेंध लगाने व शटर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए थे। इस गैंग में किशन उर्फ किसाने निगोही शाहजहांपुर, अमर सिंह उर्फ औवा, बृजपाल, गंगाराम, कलुआ, कैलाश, गंगाराम उर्फ गंगू शाहजहांपुर शामिल हैं।