फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   four arrested for giving false news to dial 100

झूठी सूचना देने पर चार गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 11:46 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
four arrested for giving false news to dial 100
डायल 100
कलवारी। यूपी-100 पर ट्रक लूटकर भागने की झूठी खबर देकर नशे में धुत चार ट्रक वाले बुरे फंस गए। पुलिस ने टांडा मार्ग के बीडी बंधे (विक्रमजोत-धुसवा) पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात यूपी-100 पर फोन करके सूचना दी गई कि कलवारी-टांडा मार्ग पर उसका ट्रक लूटकर बदमाश भाग रहे हैं। लखनऊ स्थित कंट्रोल से निर्देश मिलते ही जब पुलिस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो सारा मामला उल्टा पाया।
विज्ञापन

जब यह पता लगा कि ट्रक के चालक व खलासी नशे में धुत होकर आजमाने के लिए फोन किया था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो ट्रक गिट्टी लोड करने जा रहे थे। कलवारी से आगे बढ़ने पर उन सबने शराब पी। नशा बढ़ने पर उनमें आपस में किसी बात पर विवाद हो गया। जिस पर एक चालक ने सौ नंबर डायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक संजय  कुमार निवासी शिव बखरी थाना धनघटा व हीरालाल निवासी किशुनपुर थाना धनघटा के अलावा खलासी लालमन निवासी माझाकला थाना कलवारी व बृजेश कुमार निवासी  हल्लौन नगर थाना मुंडेरवा को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed