फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   forth day boat found

डूबी नाव चौथे दिन मिली, किसानों का पता नहीं

Mon, 01 Jan 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
forth day boat found
घाघरा मे डूबी नांव चार दिन के बाद मिली। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
हर्रैया/बस्ती। बृहस्पतिवार देरशाम घाघरा में डूबी नाव रविवार को 15 किमी पूरब कलवारी-टांडा पुल के पास मिल गई। मगर चारों किसानों का पता नहीं चला। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच तलाशी अभियान में बाधा आती रही, जिसके कारण किसानों का पता लगाने में रविवार को भी कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के 12 जवानों की टोली दो मोटरबोट लेकर घाघरा में रविवार देर शाम तक तलाशी करती रही। फैजाबाद से मंगाए एक और स्टीमर पर पुलिस-प्रशासन के लोग भी अभियान में हाथ बंटा रहे हैं। बीडी बंधे के आसपास गांव के नौजवान भी अपने तरीके से पानी में उन्हें ढूंढने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के चार किसान परिवारों के मुखिया के नदी में डूबकर लापता होने को हल्केे ढंग से लेने और कोई प्रभावी कोशिश करने में नाकाम जिला प्रशासन पर लोगों की नाराजगी काफी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि सिर्फ लेखपालों को भेजकर तहसील प्रशासन भी चुप बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब पिपरी के छोटे लाल, सुरजू और पारा के माया राम और बीहड के परिवार वालों का कहना है कि यदि प्रशासन संवेदनशील होकर गंभीरता से ढूंढने का प्रयास किया होता तो अब तक कोई न कोई जरूर मिला होता। दूसरे दिन से ही न तो एसडीएम पहुंचे और न तहसीलदार ही चारों परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। जिससे ग्रामीण निराश होने लगे हैं। 
 
यह रहा घटनाक्रम-
बृहस्पतिवार देरशाम पारा और पिपरी गांव के 25 किसान घाघरा नदी के दक्षिण बिन चिरागी गांव देवरा गंगबरार से गेहूं की सिंचाई कर नाव से लौट रहे थे। कोहरे के कारण बाढ़ के समय टूटकर गिरे पेड़ से टकरा कर नाव पलट गई और सभी डूबने लगे। पास में मछली पकड़ रहे अंबेडकरनगर के मछुआरों ने 21 लोगों को बचा लिया। लेकिन पिपरी निवासी 48 वर्षीय छोटे लाल, 18 वर्षीय सुरजू और पारा निवासी 52 वर्षीय मायाराम व 20 वर्षीय बीहड़ लापता हो गए। 


मछुआरों ने इन्हें बचाया 
नाव डूबने की घटना में पारा के ग्राम प्रधान मुकेश सिंह व पूर्व प्रधान इंद्रलाल के अलावा सुग्रीव सिंह, राम नयन, कृष्ण चंद, सत्यदेव, रामानंद, गिरजेश, पुल्लूर, धर्मेंद्र सिंह, राघव सिंह, रजवंत, महेश सिंह, दिनेश, राम वचन के अलावा पिपरी के निवासी जगदीश, मंजीत, राम चरन, डेबा, गिरजेश, बेचू बचाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed