फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog havoc: Woman killed, driver critical

कोहरे का कहर: महिला की मौत, ड्राइवर गंभीर

Thu, 22 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाल, बस्ती Updated Thu, 22 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fog havoc: Woman killed, driver critical
वाल्टरगंज मे सड़क हादसे मे घायल युवक।
घने कोहरे में दृश्यता बेहद कम होने के चलते बृहस्पतिवार को कई सड़क हादसे हुए। हाईवे पर विक्रमजोत के पास सांड़ को बचाने में एक डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिस पर सवार एक 40 वर्षीय महिला की अस्पताल लेे जाते समय मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


 विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक हाइवे पर छावनी क्षेत्र के टिकारिया के सामने भोर के करीब चार बजे घने कोहरे के बीच सांड़ खड़ा था। उसी वक्त गोरखपुर से पंजाब जा रही थी डीसीएम पहुंची अचानक सांड़ देख चालक हड़बड़ा गया और जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक अमरजीत सिंह निवासी मोगरा, पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए। परिचालक सुरेंद्र बाल-बाल बचे। चालक को जिला चिकित्सालय फैजाबाद भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया ।
विज्ञापन


टिनिच प्रतिनिधि के मुताबिक गौर क्षेत्र के गौर-टिनिच मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के  निकट मोड़ पर सुबह करीब नौ बजे दो बाइक आपस में टकरा गई। एक बाइक पर सवार बेलवरिया निवासी अजमतुनिशा पत्नी सज्जाक गिरकर घायल हो गईं। दूसरी बाइक पर सवार शिवपाल निवासी गौर बाजार को भी हल्की चोटें आईं। महिला के मुंह व कान से खून गिरने लगा। आनन-फानन में जिला अस्पताल  ले जाया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक बस्ती-कांटे मार्ग पर सुबह बटेला गांव के सामने गोरखपुर के ओर जा रही कार से बस्ती की ओर से आ रही बाइक टकरा गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर किंतु खतरे से बाहर बताई गई है। घायल की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के गिधई बुजुर्ग निवासी महेश  चौधरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed