फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five people of a family life

एक ही परिवार के पांच लोगों को उम्रकैद

Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five people of a family life
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
गौर थानाक्षेत्र के हरनाखूरी गांव में करौंदा तोड़ने के विवाद में 29 मई 2008 को हुई हत्या के एक मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। एडीजे पंचम विवेक त्रिपाठी की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए प्रत्येक अभियुक्तों पर 30-30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।  
विज्ञापन


 शासकीय अधिवक्ता वंदना चौधरी व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी विसेंत मिश्र ने अदालत को बताया कि गौर थानाक्षेत्र के हरनाखूरी निवासी अमरदीप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें 28 मई 2008 को गंगाराम की लड़कियों ने उसके बाग से करौंदा तोड़कर घर ले गईं। जिसकी शिकायत करने पर उनके घर के लोग नाराज हो गए। अगले दिन 29 मई को नौ बजे सुबह नहर की पैमाइश हो रही थी, जहां वह भी मौजूद था। इसी बीच गंगाराम आ गए और गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा।
विज्ञापन


बचाव में उसके चाचा रामजी और भाई आकाश दीप, कमलदीप व परिवार की औरतें आ गईं। बगल गन्ने के खेत से कुदाल लेकर गंगाराम व राजीव कुमार भी आ गए। इस मारपीट में आकाशदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। रामजी और राम चंद्र आदि को भी चोटें आईं। पुलिस ने विवेचना के बाद छह लोगों के विरुद्घ चार्जशीट दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपी राम सुयश की मौत हो गई। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने व गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने पांच लोगों को सजा तय कर दिया। जिनमें गंगाराम पुत्र राम कृपाल, राजेंद्र, राजमन व राजीव पुत्रगण राम सुयश व जगराम पुत्र रामफेर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed