फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire on the side of the track, trains were stopped

ट्रैक के किनारे लगी आग, थम गईं ट्रेनें 

Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
basti 
basti  Updated Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire on the side of the track, trains were stopped
पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक के किनारे लगी आग कारण सोमवार को शहीद एक्सप्रेस समेत कईं ट्रेनें रोक ली गईं। पेट्रोलमैन और चालक की तत्परता से हादसा बच गया। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान 40 मिनट तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन


गोरखपुर गोंडा रेल प्रखंड के बीच गौर स्टेशन से तीन किलोमीटर पूरब गेट संख्या 212-सी केसरई गांव के पास डाउन रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में अज्ञात कारणों से झाड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं, जिनकी जद में डाउन रेलवे लाइन भी आ गई। ठीक उसी समय गाड़ी संख्या 4674 डाउन शहीद एक्सप्रेस आ पहुंची। पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी की नजर उस पर पड़ गई। उसने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोकने का इशारा किया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आग के करीब पहुंचने से पहले ट्रेन रोक ली।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन मास्टर और अग्निशमन टीम को सूचना दी गई। स्टेशन मास्टर गौर अवनींद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो बजकर 05 मिनट पर कर्मचारी शोभित यादव ने आग की सूचना दी। आग बुझाए जाने के बाद ट्रेनों का संचलान दोबारा शुरू कराया गया। इससे करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा।  वहीं इस घटना से केसरई के पास शहीद एक्सप्रेस, गौर स्टेशन पर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, बभनान में लोक मान्य तिलक सुपरफास्ट, गौर स्टेशन पर पेट्रोल से लदी मालगाड़ी के साथ ही तीन अन्य मालगाड़ी भी बस्ती से बभनान के बीच घंटे भर खड़ी रहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed