फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fire in budhapar villege, 2 cows died

बूढ़ापार में आग से गृहस्थी, दो गाय जली

Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
basti
basti Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
fire in budhapar villege, 2 cows died
आग से जलीं झोपड़ियां। - फोटो : amar ujala
गौर। थाना क्षेत्र के बूढ़ापार गांव में सोमवार की रात खाना बनाते समय आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। दो गायें भी बुरी तरह जलकर झुलस गई हैं। ग्रामीणों ने घंटों बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

बूढ़ापार गांव में उस समय आग लग गई जब गांव के रामचेत मौर्य का परिवार आवासीय झोपड़ी में खाना बना रहा था। तभी अचानक छप्पर जलने लगा परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आग ने भीषण रूप पकड़ लिया और देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण जुटने लगे। घंटों बाद किसी तरह से गांव वाले आग पर काबू पाए। तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में बगल के छप्पर में बांधी दो गायें भी झुलस गई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उमानाथ उपाध्याय परिवार को हरसंभव मदद करा रहे। सूचना पाकर मंगलवार को पहुंचे हलका लेखपाल राम सहाय ने बताया कि गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेजा जा रहा है। जो भी आर्थिक सहायता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed