{"_id":"9cffc360ff1af87b62e533fe01c2ee82","slug":"father-in-law-and-two-booked-in-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर। तीन जनवरी की रात में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर
विज्ञापन
सेहरिया में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ससुर
समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या और हत्या की साजिश रचने का मुकदमा पंजीकृत
किया है।
पुलिस को दी तहरीर में चौबेपुर सेहरिया गांव निवासी दिवंगत के पिता केशव सोनकर ने कहा है कि उनके पुत्र हरिश्चंद्र की शादी गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव निवासी रामफेर सोनकर की बेटी के साथ हुई थी। लड़की की विदाई न कराने की रंजिश को लेकर रामफेर सोनकर ने हत्या का षड्यंत्र रचा और दो व्यक्तियों को भेजकर हरिश्चंद्र की गोली मारकर हत्या करा दी।
दिवंगत हरिश्चंद्र के पिता की तहरीर के आधार पर रामफेर सोनकर निवासी खड़ौवा थाना नवाबगंज जिला गोंडा और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या और हत्या की साजिश रचने की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना एसओ दद्दन सिंह को सौंपी गई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।