फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father-brother disclosure questions raised

पिता-भाई ने खुलासे पर उठाए सवाल

Wed, 21 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 21 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने एक ओर से मंगलवार दोपहर युवती की हत्या का खुलासा किया। इसमें
विज्ञापन
प्रेमी को दोषी बताया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतका के भाई ने हत्या में कई लोगों के शामिल होने की बात कही है। साथ ही बहन के शव को कब्र से निकलवाकर फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

 उधर, युवती के पिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, डीआईजी और एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि उनकी बेटी के शरीर पर कई जगह दांत से काटने व मारने पीटने के निशान मिले थे।

किसी धारदार हथियार से उसके अंतरंग हिस्से में चोट पहुंचाई गई थी। देखने से ऐसा लग रहा था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करके हत्या की गई है। जब वह थाने पर रिपोर्ट लिखाने गया तो वहां उनकी पूरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उन लोगों ने शव को जलाने के बजाए मिट्टी में दफना कर दिया था।

 पिता ने मामले की विवेचना किसी उच्चाधिकारी से कराने और दुष्कर्म के बारे में राय हेतु मेडिकल बोर्ड से पुन: शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

वहीं एसपी के खुलासे के बाद अचानक युवती के भाई और चाचा बस्ती पहुंच गए। उन्होंने से मीडिया से बात के दौरान घटना के खुलासे को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

 कहा कि जिस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया वह एक युवक के बस की बात नहीं है। पुलिस ने कई चीजों पर ध्यान नहीं दिया। यह कहना गलत है कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला था या आरोपी मुख्य दरवाजे से मकान के अंदर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed