{"_id":"5a9c39484f1c1b8e238bbc60","slug":"father-and-son-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही धोती से बाप-बेटे ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही धोती से बाप-बेटे ने लगाई फांसी
basti
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिता और पुत्र की मौत के बाद घर पर जुटे घरवाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया/बस्ती।
संसारीपुर के समीप पैकोलिया थाना क्षेत्र के जोकहा गांव में बाप-बेटे की लाश रहस्यमय परिस्थितियों में कमरे में छत के कुंडे से लटकी मिली। दोनों के शव एक ही धोती के दोनों छोर से लटके थे। घटना की जानकारी होते ही इलाके के लोग सकते में आ गए। मां की मौत के बाद परिवार में पिता-पुत्र ही बचे थे। पुलिस प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का बता रही है लेकिन संपत्ति के लिए साजिश रचे जाने की बात से भी इन्कार नहीं कर रही। एएसपी का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब सात बजे ग्वाला जब दूध देने पहुंचा तब उसने एक ही धोती के दोनों सिरे से वंशीधर (62) और उनके इकलौते बेटे राहुल (21) की लाश लटक ते देखी। उसने पास-पड़ोस वालों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि शराब के नशे में धुत होकर राहुुल शनिवार को दिन में दो बजे तक पिता से झगड़ा करता रहा। इसके बाद से आवाजें आनी बंद हो गई थीं।
एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वंशीधर के बहनोई राम बहाल उपाध्याय निवासी छपिया थाना हर्रैया ने घटना के बारे में पैकोलिया पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि राहुल ने अपने पिता से दुकान में फिर से पूंजी लगाने के लिए रुपये की मांग की थी। गन्ना भुगतान की रकम खाते में आने की बात कहकर वह पिता से रुपयों के लिए झगड़ा करता था। आजिज आकर शनिवार दोपहर वंशीधर ने उसे 15 हजार रुपये देकर समझाना चाहा लेकिन उसने रुपये फाड़कर फेंक दिए और संदूक में रखी नई धोती निकालकर उसके एक सिरे से फंदा बनाकर लटक गया। मौका मुआयना करने और शुरुआती पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया कि इकलौते बेटे को इस तरह जान देते देख पिता भी दूसरे सिरे का फंदा बनाकर लटक गया और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद राम बहाल को सौंपे जाएंगे। ग्राम प्रधान सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वंशीधर की पत्नी की मौत करीब चार साल पहले ही हो गई थी। वंशीधर की दो बहनें हैं जो अपनी ससुराल में रह रही हैं।