फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmers protested00

आमा तौल केंद्र बी पर गन्ना किसानों का हंगामा

Sat, 08 Dec 2018 11:25 PM IST
basti
basti Updated Sat, 08 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
farmers protested00
आमा गन्ना तौल केंद्र पर हंगामा करते किसान। - फोटो : amar ujala
टिनिच। बभनान चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र आमा बी पर शनिवार को किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। घटतौली और अर्ली पर्ची पर रिजेक्ट गन्ना नहीं लेने पर बहस भी हुई। करीब ढाई घंटे तक तौल केंद्र बंद रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर तौल केंद्र आमा पहुंचे थे। केंद्र पर मौजूद तौल कर्मी रविशंकर श्रीवास्तव से अर्ली पर्ची पर रिजेक्ट गन्ना लेने व घटतौली को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। रिजेक्ट गन्ना तौलने व घटतौली की जांच कराए जाने की कहा सुनी बहस में बढ़ते ही हंगामा शुरू हो गया। किसानों के हंगामे की जानकारी होते ही सहायक गन्ना प्रबंधक जितेंद्र सिंह राणा पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी। घटतौली और रिजेक्ट गन्ने को लेकर जांच की मांग पर अड़े रहे। सहायक महा प्रबंधक (गन्ना) श्रवण कुमार सिंह भी टीम के साथ तौल केंद्र पर पहुंचे। किसानों से बातचीत शुरू की। उन्होंने दो दिन की मोहलत किसानों को देते हुए कहा कि इस अवधि में जो रिजेक्ट गन्ना किसानों ने तौल के लिए खेत से काट लिया है, उसे अर्ली पर्ची पर तौल करा सकते हैं। जिन किसानों के पास गन्ने की पूरी फसल रिजेक्ट है और अर्ली पर्ची आ गई है। ऐसे किसान समिति पर पत्र देकर अपना रिजेक्ट का कोटा बनवा लें। ताकि गन्ना समय से बिक सके। इसी बीच किसान परमेश्वर, राम शंकर, रामनरेश सहित अन्य किसान पिछले वर्ष गन्ना मूल्य में दवा के नाम पर की गई कटौती को वापस करने की मांग शुरू कर दी। बाद में घटतौली की जांच साधन सहकारी समिति टिनिच के सचिव मोतीराम ने की। तौल कांटा देखा गया। केंद्र पर बांट नहीं होने पर वह भड़क गए। तत्काल इंतजाम का निर्देश दिया। ढाई घंटे तक केंद्र पर विवाद चलने से तौल ठप रही। मिल अधिकारियों के जांच के बाद संतुष्ट किसानों ने तौल शुरू कराई।
विज्ञापन



वरिष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक ने जायजा लिया

टिनिच। किसानों की शिकायत पर शनिवार को वरिष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक ने गन्ना तौल केंद्रों का किया जायजा लिया। किसानों ने गन्ना उतारने के नाम पर चार्ज लेने की शिकायत की। पर्यवेक्षक ने अतिरिक्त चार्ज नहीं लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनिच गन्ना समिति क्षेत्र के किसान रमाकांत शुक्ल ने टेलीफोन पर जिला गन्ना अधिकारी से घटतौली और अतिरिक्त चार्ज लेने की शिकायत की थी। शिकायतों के मद्देनजर शनिवार को बभनान चीनी मिल की ओर से स्थापित गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। किसानों का आरोप था कि मिलकर्मी पांच क्विंटल गन्ने की घटतौली कर रहे हैं। वरिष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक रमेंश सिह ने तौल कर रहे कर्मचारी अजय सिंह से तौल की जानकारी ली। बांट रखकर कांटा की जांच की। किसानों को गन्ना उतारने के नाम रकम नहीं देने की सलाह दी। इस दौरान शिवपुर आमा ए तौल केंद्रों का भी निरीक्षण किया। मौके पर चेयरमैन के प्रतिनिधि विन्ध्याचल सिंह, गन्ना निरीक्षक खलीउल्लाह, किसान तूफान सिंह, मिन्ता पंडित, उमेश, धाकड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed