{"_id":"643f0f327b912c56bc50cb04663964cc","slug":"examinee-dead-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गुरुवार को इंटर की परीक्षा देने जा रही दुबौलिया थाने के संसारपुर
विज्ञापन
की इंटर की छात्रा 22 वर्षीय संजना की ओपेक कैली अस्पताल के पास ट्रक की
चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, संजना पत्नी अजय निवासी संसारपुर थाना दुबौलिया अपनी बहन के देवर दिलीप के साथ बाइक से वीपी राघव इंटर कॉलेज खोरिया में इंटर की परीक्षा देने जा रही थी। अभी वह ओपेक कैली अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह सड़क पर गिर पड़ी।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि देवर दिलीप घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पहले किसी टेंपो से टकराई। बाद में ट्रक की चपेट में आ गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
इधर, नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया लाला निवासी रमेश शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रमेश बीती रात किसी काम से बस्ती गए हुए थे। वापस लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ऊवांजाट गांव के पास एक पुल से टकरा गई।
इससे वह घायल हो गए। किसी ने परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन एंबुलेंस से लखनऊ ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह चौबाह विद्युत फीडर पर संविदा पर सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।