{"_id":"5a073d634f1c1bc45b8b5728","slug":"during-overtake-bike-rider-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक में बाइक सवार गिरे, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक में बाइक सवार गिरे, गंभीर
basti
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर।
बस को ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरे। हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे परशुरामपुर-लकड़मंडी मार्ग पर रायपुर कस्बे में हुआ। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर फैजाबाद रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बबुओना गांव निवासी रणजीत सिंह (45) बाइक से अपने मित्र सुनील के साथ अयोध्या से वापस परशुरामपुर की तरफ आ रहे थे। दिन के करीब तीन बजे रायपुर कस्बे में पहुंचे थे कि आगे चल रही बस बीच रोड हो गई। बाइक सवारों ने समझा कि दाहिने मुड़ेगी और बाएं से ओवरटेक के लिए साइड लेने लगे। इसी बीच चालक ने बाईं तरफ बस मोड़ दी। इससे चपेट में आए बाइक सवार अनियंत्रित होकर दूर गड्ढे में जा गिरे। रणजीत के सिर और पीठ में गंभीर चोट लगी जबकि सुनील को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद को दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया। मौके पर सीओ हर्रैया सतीश चंद शुक्ल भी पहुंचे। बस को कब्जे में लेकर परशुरामपुर थाने पहुंचाया। देर शाम तक परशुरामपुर थाने में परिवार वालों ने किसी प्रकार की शिकायत या तहरीर नहीं दी थी।