फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of businessman in Barabanki accident

बाराबंकी में हुए हादसे में व्यवसायी की मौत

Fri, 31 May 2019 11:44 PM IST
बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 31 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Death of businessman in Barabanki accident
बाराबंकी में हुए हादसे में व्यवसायी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विक्रमजोत(बस्ती)। परशुरामपुर क्षेत्र के चौरी बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी सहयोगी संग कार से लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी बाईपास पर बाइक चालक को बचाने में अनियंत्रित होने से कार फोरलेन से नीचे गड्ढे में पेड़ से टकरा गई। हादसे में सहयोगी की मौत हो गई।
विज्ञापन

चौरी बाजार में डॉ. शिव विनायक कौशल की ज्वैलरी समेत अन्य प्रतिष्ठान हैं। कस्बे के महेश गुप्ता (32) उनके सहयोगी हैं। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दोनों शुक्रवार सुबह कार से लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी बाईपास के करीब पहुंचे थे कि एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गड्ढे में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। महेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. विनायक कौशल को गंभीर हालत में एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया। दुर्घटना की सूचना चौरी बाजार पहुंची तो पूरे बाजार के लोग दुखी हो गए। महेश के परिवार के लोग बाराबंकी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची परशुरामपुर   पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed