फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of bike rider by school bus grip

स्कूली बस की चपेट से बाइक सवार की मौत

Fri, 23 Nov 2018 12:06 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Fri, 23 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Death of bike rider by school bus grip
स्कूली बस की चपेट से बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के कांटेखैरा गांव के पांडेय पुरवा के पास स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे हुआ। 
विज्ञापन


बीस वर्षीय कमलेश चौधरी निवासी हरिहरपुर थाना रूधौली बाइक से अपनी बहन के घर मझारी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरे के कारण कांटे खैरा के पांडेय पुरवा के पास स्कूली बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस और परिवार को भी दुर्घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची सोनहा पुलिस ने स्कूल वाहन और बाइक को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल कमलेश को पुलिस और परिवार वालों की मदद से सीएचसी भानपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय हर्रैया के पास कमलेश ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा का कहना था कि स्कूल बस को कब्जे में लिया गया है। अभी तक कोई तहरी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed