{"_id":"58b859c14f1c1bc852830a8c","slug":"death-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के ककुआ राउत गांव के गया प्रसाद शर्मा की सड़क हादसे में मौत के बाद रोते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर स्थित कप्तानगंज थाने के अंतर्गत आने वाले महराजगंज कस्बे में बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बाद में पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ककुआ राउत गांव के गया प्रसाद शर्मा की महराजगंज बाजार में फर्नीचर की दुकान थी। बुधवार को देर शाम वह कस्बा महराजगंज फ्लाई ओवर के निकट हाईवे पार करने लगे। इसी बीच पहुंचे किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गया प्रसाद बगल से गुजर रही बाइक से जा टकराए, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें एक महिला भी थीं। घायलों में गया प्रसाद शर्मा की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरो ने रात 11 बजे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय संतकबीरनगर के निकट मौत हो गई। काफी मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी गया प्रसाद की मृत्यु की खबर से जानने वाले गमगीन हो गए। वह अपने घर के एकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौबे ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज करके शव को पीएम के लिए भेजा गया है।