{"_id":"57bb38a04f1c1b774cd4f10d","slug":"death-during-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान आशा और नवजात की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के दौरान आशा और नवजात की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरों को सुरक्षित प्रसव की सीख देने वाली आशा बहू की असुरक्षित प्रसव के दौरान मौत हो गई। थोड़ी देर बाद ही उसके नवजात बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर करके फिलहाल प्रकरण से पीछा छुड़ाने में जुटे हैं। मृतका के पति ने छावनी थाने में तहरीर दी है, जिसमें एएनएम को मां-बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। एनएएम का कहना है कि ज्यादा खून के बह जाने से प्रसूता की मौत हुई। मामला विक्रमजोत सीएचसी के अंतर्गत आने वाले खतमसराय एएनएम सेंटर का है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विक्रमजोत ब्लॉक के मझौवा दूवे निवासी अनीता पत्नी संतोष कुमार गांव में आशाबहू के तौर पर तैनात थीं। उन्हें दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने एनएएम सेंटर खतमसराय में भर्ती कराया। एनएएम मालती तिवारी की देखरेख में उसका प्रसव कराया जा रहा था। पति का कहना है कि जब गर्भवती को बच्चा पैदा होने को हुआ तो एएनएम कहीं चली गईं। वहां सिर्फ अप्रशिक्षित दाई ही थी। उसने लापरवाही से प्रसव करा दिया, जिससे थोड़ी ही देर बाद अनीता की तबियत बिगड़ने लगी। यह सुनकर पहुंची एएनएम ने हाथ से प्रकरण निकलते देख आनन-फानन में फैजाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया ।