फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body thrown beside road

हत्या कर सड़क किनारे शव फेंका

Sun, 27 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
dead body thrown beside road
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
बस्ती। बस्ती कांटे मार्ग पर शनिवार की शाम मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा कस्बे के आगे बनकसही मोड़ पर सड़क किनारे झाड़ के बीच एक युवक की लाश पाई गई है। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन


शव की स्थिति देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की बात सामने आ रही है। शानिवार की शाम को ओड़वारा कस्बे के आगे बनकसही मोड़ के पास कुछ लोगों कस्बे के पास सड़क किनारे एक युवक की लाश  दिखाई पड़ी। उन लोगों ने घटना की जानकारी मुंडेरवा पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस जब शव के पास पहुंची तो वह पट पड़ा था। पुलिस ने शव को सीधा कराया तो देखा वह तकरीबन 30 से 35 वर्ष के बीच का एक युवक है, जिसका चेहरा बुरी तरहं कुचला हुआ है। चेहरा पूरी तरह खून से सना काला पड़ा था। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई। उसके शरीर पर आसमानी रंग का शर्ट, नीले रंग का नेकर और काले रंग की जींस पैंट है। पैंट घुटने के नीचे मिली है। हाथ में लाल रंग भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने होली भी खेली है। होली के बाद ही उसके साथ घटना हुई है। सीओ रुधौली एसएन सिंह ने कहा कि उन्होने घटना स्थल का मुआयना किया है। 


ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर शव को इस स्थान पर फेंक दिया गया है। उसके गले पर निशान मिले है। स्थानीय लोगों में से किसी ने भी उसको नहीं पहचाना। चेहरे पर उसके बढ़ी हुई दाढ़ी है। उसके शरीर पर रंग भी लगे है। ऐसा लगता है कि चेहरे पर केमिकल भी डाला गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed