{"_id":"586009844f1c1b8259eeaefa","slug":"dcm-kiii-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मृतक हरिओम। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मैनिहवा पड़ाव के निकट रविवार सुबह दस बजे के करीब तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक गोंडा जिले के रतनपुरा निवासी रिंकू के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनहा थाने क्षेत्र के धौरहरा के रहने वाले 28 वर्षीय हरिओम तिवारी रविवार सुबह असनहरा पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर वापस घर की ओर जा रहे थे। मैनिहवा पड़ाव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक असनहरा पुलिस चौकी पर गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। डीसीएम की चपेट में आने से हरिओम के सिर में गंभीर चोट लगी और एक हाथ व पैर कट गया। हादसे के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते हरिओम की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा कि हरिओम बैंकों में लगे एटीएम में आने वाली तकनीकी खराबी ठीक कराने का काम करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनहा पुलिस ने वाहन चालक रिंकू पुत्र ईश्वरदीन रतनपुरा थाना खोडारें , गोंडा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।