{"_id":"5762f6e84f1c1be53811c3b1","slug":"complaints-in-open-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में राशन न मिलने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली बैठक में राशन न मिलने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोनहा क्षेत्र के आहर मे हुई खुली बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत गांव में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डों के पात्र और अपात्रों के चयन को लेकर गांव में खुली बैठक हुई। चिलमा परसन के प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में लोगों ने राशन कार्ड पर चार महीने से राशन न मिलने की शिकायत नोडल अधिकारी से की।
सेेक्रेटरी शेषराम दिवाकर ने पात्र गृहस्थी 147 व अंत्योदय कार्ड 135 की सूची पढ़कर सुनाई। 50 अपात्र लोगों का नाम सूची में होने की बात गांव वालों ने कही तथा नाम काटे जाने की मांग की। पात्रों के नाम जोड़ने की आवाज उठाई। बीडीओ जेपी शाही ने कोटेदार को राशन बांटे जाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौधरी, विश्वनाथ गुप्ता, महेश कुमार आदि रहे। वहीं ग्राम पंचायत सेमरा मुस्तहकम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खुली बैठक में सेक्रेटरी राम कुमार यादव ने राशन कार्ड की सूची पढ़कर सुनाई। इसमें 10 अपात्रों के नाम पाए गए। नोडल अधिकारी राकेश पाल सिंह, मेहदी हसन, मोहम्मद तौफीक ने अपना नाम काटवा दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सर्वदेव यादव, मेहीलाल, चन्द्रेश तिवारी, राम बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।
विकास खंड के सिकटिहवा में खुली बैठक प्रधान जसमती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंत्योदय 73 व पात्र गृहस्थी 205 की सूची ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश पांडेय ने पढ़कर सुनाया। नौ लोग अपात्र पाए गए। इस मौके पर निश्चिंत चौधरी, वंश बहादुर चौधरी, राम दुलारे, कल्पनाथ, अलाऊदीन, आज्ञाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुली बैठक की बीडीओ से शिकायतः सोनहा। ग्राम पंचायत शाह पुर के पूर्व ग्राम प्रधान गोरेलाल व ग्रामीणो ने बीडीओ से खुली बैठक में प्रक्रिया पूरी नहीं करने की शिकायत की है। कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी चले गए थे जिससे कई का चयन पात्र गृहस्थी में नहीं हो पाया है। ग्रामपंचायत की दोबारा खुली बैठक कराए जाने की मांग की है।ग्रामपंचायत आहर में हुई खुली बैठक में नोडल अधिकारी नहीं पहुंचे।ग्रामपंचायत अधिकारी जितेंद्र आरोरा ने पात्र गृहस्थी की सूची पढ़कर सुनाई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बब्लू ने की। दो लोग अपात्र मिले उनके स्थान पर दूसरे का नाम जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाया गया।