फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   child kidnipping from the gate of the house

घर के गेट से बालक का अपहरण

Tue, 31 Oct 2017 11:35 PM IST
basti
basti Updated Tue, 31 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
child kidnipping from the gate of the house
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुपेलवा का एक बालक सोमवार को घर के गेट के सामने से लापता हो गया। पिता ने पुलिस को अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाल विजयेंद्र सिंह का कहना है कि तीन को नामजद करते हुए अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की खोजबीन की जा रही है। 

पिता लक्ष्मी शंकर का कहना है कि उनका बेटा शिवा पांडेय (11) रोडवेज के पीछे जयपुरवा मोहल्ले में स्थित जीवीएम कान्वेंट में कक्षा चार में पढ़ता है। रोज की तरह स्कूल से चार बजे सोमवार को वह घर आया। उसके चाचा राहुल का कहना है कि शिवा अपने छोटे भाई के साथ घर में था। बाहर निकला तो लापता हो गया। कुछ देर के बाद छोटा भाई उसे बुलाने के लिए बाहर निकला तो शिवा नहीं दिखा। पिता का कहना है कि 17 अक्टूबर को उसके विपक्षी ग्राम प्रधान अवनीश सिंह उर्फ गोलू, होमगार्ड अंबेश सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। किराने का दुकानदार पप्पू कहार भी इनमें शामिल है। पिता का कहना है कि यकीनन इन्हीं लोगों ने बेटे को गायब किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed