{"_id":"57d840e94f1c1ba73dd47fcb","slug":"chemical-drinking-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल पीने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल पीने से युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी बात से आहत होकर ज्वेेलरी कारीगर नेे ऐसा कदम उठा लिया,जिसे सुनकर रोंगटेे खड़े हो जाएं। सोना-चांदी साफ करने वाला केमिकल पी लिया। केेमिकल हलक से उतरते ही जलन होने लगी और चीखने-छटपटाने लगा। नजदीकी अस्पताल से रेफर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए। मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने भी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही 22 वर्षीय कारीगर मनोज ने दम तोड़ दिया। घटना वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के महदेव की है।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार वहां के दयाराम सोनी का बेटा मनोज पुरानी बस्ती स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में नौकरी करता था। पिता के अनुसार रात लगभग 2 बजे अचानक वह चीखनेे लगा। मृत्यु होने के बाद परिवार के लोग उसका शव घर लेकर आये तो कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उसका कुआनो के बक्सई घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसे सोमवार शाम को किसी बात पर उसे डांट पड़ी थी। जिसे लेकर वह आहत था। वहीं रात के दो बजे घटना होने को लोग प्रेम प्रसंग के नजरिए से भी देख रहे हैं। लेकिन परिवार के लोग का कहना है कि गुस्से में उसने ऐसा किया होगा। पुलिस को सूचना नहीं दी गई।