{"_id":"58ee6f614f1c1b9f36cf7c5c","slug":"chaukidar-was-died-by-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉक लगने से हुई थी चौकीदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉक लगने से हुई थी चौकीदार की मौत
basti
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
चौकीदार संगठन के जिलाध्यक्ष के लापता होने के दिन ही मौत हो गई थी। मौत की वजह पोस्टमार्टम में शॉक लगना दर्शाया गया है, मगर किस बात का उन्हें सदमा लगा यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस उनके मोबाइल नंबर के आधार पर तथ्य जुटाने में लगी है, जिसकी काल पर वह खेत से बाइक लेकर निकले थे।
नगर थानाक्षेत्र के भूअर सराय निवासी विष्णु प्रताप यादव (50) नौ अप्रैल को घर से गेहूं के खेत में सरसों निकालने गए। दोपहर के वक्त किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाइक लेकर निकल गए। देर रात तक नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजने लगे। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे पुराने अमहट पुल के पास स्थित मजार के पास शव मिला। पुलिस ने अंगूठी, रुपये और मोबाइल बरामद किया था। उनकी बाइक भी मजार के पास से पुलिस ने बरामद कर ली। विष्णु प्रताप के भाई शिवप्रसाद की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।