फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chane looted bjp state vicepresident.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की चेन उड़ाई

Thu, 26 May 2016 12:48 AM IST
बस्ती, ब्यूरो
बस्ती, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
chane looted bjp state vicepresident.
चेन उड़ाई - फोटो : अमर उजाला
  कलेक्ट्रेट की तरफ से कटरा स्थिति एक कंप्यूटर सेंटर पर जा रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रवास सिंह के गले से स्नेचरों ने चेन  उड़ा दी। घटना से भौचक महिला नेत्री जब तक कुछ समझ पातीं तब तक चेन स्नेचर कटरा पानी की टंकी से होते विकास भवन की ओर मुड़कर गायब हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रवास सिंह ने बताया है कि वह भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए बस्ती आई थीं। वह कटरा चुंगी के पास स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से कुछ जरूरी कागजात लेेने रजिस्ट्री कार्यालय के बगल वाली सड़क से होकर जा रही थी। जैसे ही वह कर्मचारी आवास के पास पहुंचीं पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन ले उड़े। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक दोनों युवक बाइक से पहले पानी की टंकी के पास पहुंचे और वहीं से वह विकास भवन की ओर मुड़ गए, बाद में किधर गए पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

युवकों के बारे में बताया कि दोनो ने मुंह बांध रखा था। बाइक पर आगे बैैठा युवक लंबा और पीछे वाला कद में छोटा था। इधर, घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इधर, घटना की खबर लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भाजपाइयों को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली, वह इंद्रवास सिंह के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed