फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case on four person including BJP leader

भाजपा नेता समेत चार पर हत्या का केस

Tue, 22 Mar 2016 12:05 AM IST
basti
basti Updated Tue, 22 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
case on four person including BJP leader
कत्ल
छावनी के लजघटा गांव निवासी अरविंद सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दिवंगत के बड़े भाई अरुण सिंह की तहरीर पर भाजपा नेता अजय सिंह और उनके दो भाइयों समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दिवंगत के बड़े भाई अरुण सिंह ने कहा है कि उनके परिवार की गांव के ही अजय सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह व धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र भगवान दास से पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार शाम को वह और उनका छोटा भाई अरविंद बाइक से कुछ घरेलू सामान खरीद कर अमारी बाजार से वापस आ रहे थे। बाइक वह खुद चला रहे थे, जबकि उनका भाई अरविंद पीछे बैठा था।
विज्ञापन


वे लोग जैसे ही पखेरी गांव के पास पहुंचे कि उनके गांव के ही कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और अंबिकेश्वर सिंह पुत्रगण नरेंद्र बहादुर सिंह ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसी बीच पीछे से चार पहिया वाहन आया। इसमें गांव के ही अजय सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह और धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ गुगुन पुत्र भगवानदास उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने अरविंद पर फायरिंग कर दी। जब वे बचाने को भागे तो दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। गोली लगने से उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर अजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और अंबिकेश्वर सिंह पुत्रगण नरेंद्र बहादुर सिंह के अलावा धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ गुगुन पुत्र भगवानदास के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed